एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरह बढ़ रहा है मगर भारत पर उसका असर हल्का ही रहेगा। उसी प्रभाव के कारण अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों सहित पहाड़ी इलाकों पर बरसात की संभावना बन रही है।
नए WD के असर से आज रात मैदानी इलाकों पर बादलवाही बढ़ेगी खासकर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के भागों में। आज देर रात बाद बादलवाही सघन हो जाएगी, जिसके बीच में मैदानी इलाकों में बरसाती गतिविधियों के होने की उम्मीद है।
कल का मौसम पुर्वानुमान:
जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में ताजा WD के असर से हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। इन राज्यों के निचले हिस्सों के बरसात की उम्मीद नहीं है। कल इन इलाको में हल्की बादलवाही जरुर देखी जाएगी।
पंजाब:
आज देर रात से पंजाब में कोहरे के साथ साथ बादलवाही बढ़ेगी। कल सुबह बाद से शाम के बीच में फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, भटिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, मानसा, जालंधर, तरन तारन जिले में बुंदाबांदी की गतिविधियां होने की संभावना है। बाकी शेष पंजाब में मौसम बादलों वाला और कोहरे वाला ही रहेगा, बरसात की संभावना नहीं है।
हरियाणा:
कल दिन में हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, पानीपत, करनाल में बुंदाबांदी हो सकती है। बाकी बचे शेष जिलों में कोहरा और बादलवाही देखी जा सकती है लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।
यूपी:
राज्य में इस सिस्टम का प्रभाव नहीं होगा। लेकिन कोहरे और बादलों का मिलजुला असर देखा जा सकता है।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में कल हल्के से घना कोहरा छाया रहेगा। जो दोपहर तक हट जाएगा।
राजस्थान:
नए WD का असर सबसे पहले राजस्थान से ही शुरू होगा। कल सुबह 6 बजे के बाद बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। जिसके बीच में कल कल सुबह से दोपहर के बीच में उत्तर जैसलमेर, बीकानेर, अनूपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिले में बुंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं।
मध्य, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान के इस सिस्टम का प्रभाव नहीं होगा। बादल और कोहरा जरूर देखा जाएगा लेकिन बरसात कही भी नहीं होगी।
मध्यप्रदेश में भी इस सिस्टम का प्रभाव कही नहीं होगा। मौसम आंशिक बादलवाही के साथ कोहरे वाला ही रहेगा।
उत्तर भारत में 22 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिससे पंजाब, हरियाणा, पुर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। आगामी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जो भी कार्यवाही होगी वह हल्की ही होगी।
पोस्ट आल क्रेडिट sahil bhatt